फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी शुगर मिल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। बजाज शुगर मिल किनौनी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों का स्वास्थ्य की जांच करते हुए दवा वितरित कीं। बजाज शुगर मिल किनौनी में शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन यूनिट हैड केपी सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान शिविर में ह्रदय, दांत, त्वचा, हड्डी और नेत्र जांच की गई। शिविर के दौरान सात सौ से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। जांच के दौरान बुखार, एलर्जी, सर्दी और जुकाम के सर्वाधिक मरीज आए। इस दौरान डॉ. नितिन मलिक, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. कोपल मित्तल, डॉ. अरुणा यादव, मनीष दहिया, अखिल भटनागर, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें