फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की सफाई न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। सिंचाई विभाग द्वारा रोहटा-सलावा माइनर की सफाई नहीं कराने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं होने से परेशान हैं। आरोप है कि कई बार किसान अधिकारियों से मिलकर माइनर की सफाई कराने की गुहार लगा चुके हैं। उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों ने गांव रासना में बैठक कर चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में माइनर की सफाई नहीं कराई गई तो किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। बैठक की अध्यक्षता रामदत्त त्यागी ने की तथा संचालन संजय शर्मा ने किया। बैठक में अनिल गांधी, युधिष्ठर त्यागी, रामसिंह, मनवीर, रामेश्वर, कष्णवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें