खादर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार
रामराज। रामराज और खादर क्षेत्र में अवैध शराब का कोराबार जोरों पर है। खादर में अवैध शराब की भट्टियां माफियाओं द्वारा बेखौफ धधकाई जा रही है। हालात यह है कि कुछ किसान तो अवैध शराब को खरीदकर फसलों पर कीटनाशक के रुप में प्रयोग कर रहे हैं। अवैध शराब का सेवन करने से पांच वर्ष पूर्व पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा था। कुछ दिन सख्ताई के बाद फिर से पूराना ढर्रा शुरू हो गया। पुलिस और आबकारी विभाग की ढिलाई के चलते माफिया बेखौफ इस धंधे को कर रहे हैं।