फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्राचीर पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचीर पत्रिका का विमोचन
विज्ञापन

खरखौदा। गांव फफूंडा के एनकेबीआर एकेडमी में ईको क्लब की ओर से अपनी प्रचीर पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन बीएलगर्ग, सीइओ सीपी गर्ग व प्रधानाचार्य डॉ. अनुप्रिता शर्मा सभी ने रिबन काटकर पत्रिका का विमोचन किया। प्रचीर पत्रिका का उद्देश्य छात्र छात्राओं को पर्यावरण जिसमें हम सभी निवास करते हैं। उसके विषय में जानकारी प्रदान करना, आज की मानवीय बढ़ती गतिविधियों की नकारात्मक भूमिका से हमारे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत कराया। पेड़ पौधों का अनावश्यक काटना, जंगली जानवरों का शिकार करना, प्राकृतिक स्रोत जैसे पानी का दोहन करना, बढ़ता प्रदूषण, पॉलिथीन का प्रयोग मानव जाति के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। पत्रिका के माध्यम से विद्यालय की सभी छात्र छात्राओं को संदेश दिया गया तथा अपने पर्यावरण को स्वच्छ व संरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाने की कसम उठाई। प्रत्येक छात्र छात्रा अपने जन्म दिवस पर दो पौधे अवश्य लगाएं। विद्यालय के चेयरमैन ने छात्रों को पौधे लगाने पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें