लावड़। कस्बे में लो-वोल्टेज और लाइन के फाल्ट अरने से आए दिन होने वाले झंझट से आखिरकार निजात मिल गई। कस्बे की आपूर्ति को नियमित रूप से सुचारू करने के लिए महल बिजलीघर पर मशीन बदलने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, कस्बे में एबीसी डालने के कार्य भी पूर्ण कर दिया गया है। इससे बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। वहीं, आए दिन होने वाले फाल्ट की समस्या से भी निजात मिलेगी। जेई सतीश कुमार ने बताया कि कस्बे में 80 प्रतिशत एबीसी डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है। लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बिजलीघर में मशीन बदल दी गई है। जिसका लगभग कार्य पूरा हो चुका है। सुबह छह बजे से कार्य शुरू कर दिया गया। यह रात करीब 9 बजे पूरा होगा। विधायक ठाकुर संगीत सोम के प्रतिनिधि संजय गुप्ता का कहना है कि कस्बावासियों को होने वाली विद्युत समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कस्बावासियों को अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी। इस दौरान सुबोध शर्मा, भुस्सी ग्रोवर, प्रभात गुप्ता, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।ै