लावड़ के बड़ा शिव मंदिर में गणेश पुराण का आयोजन
दौराला। लावड़ स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में बृहस्पतिवार को श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश पुराण का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार का पूजन सुशील गुप्ता ने अपने परिवार के साथ किया। सुशील गुप्ता और आचार्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूजन प्रात: काल में सुबह आठ बजे से दस बजे तक होगा। शाम तीन बजे से रात आठ बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। 23 सिंतबर को हवन पूजन के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने के बाद ब्रजघाट में विसर्जित किया जाएगा। ब्रह्म सैनी, मूलचंद सैनी, प्रवीन शर्मा, सुशील नामदेव, राहुल गुप्ता, बाबू प्रजापति, मोहन सैनी, विपिन राजवंशी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में भी श्री गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा व स्कूल स्टाफ ने सभी बच्चों को त्योहार की बधाई दी। इसके अलावा स्कूल के बच्चे मरियम, ईशा, रूकयै, कतिका आदि छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरण से किया गया।