डीआईपीएस में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित
सरूरपुर। दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कक्केपुर में बृहस्पतिवार को गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने गणेश जी की आरती की गई। प्रबंधक नरेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य ने गणेश उत्सव को लेकर बच्चों को संस्कार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को त्योहार के माध्यम से अपने जीवन में सफाई रखने का संकल्प दिलाया। मोनिका, उमेश, रानी, बबीता, रूबी आदि शामिल रही।