खरखौदा। कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को हिंदी सप्ताह अंतर्गत हिंदी विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए, बीएससी, बी कॉम संकाय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुलफ्शा ने पहला, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा दीपाली ने दूसरा व बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कलश और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। वहीं, हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. सुमन सिंह, डॉ. संजीव यादव, डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. राधेश्याम, डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. नरेंद्र, डॉ. प्रियंका बालियान, डॉ. रचना बालियान समेत कई लोग मौजूद रहे।