फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमलेबाजी करके केंद्र व प्रदेश में भाजपा ने की सता हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस के भारत बंद पर तहसील में धरना-प्रदर्शन
- सपा, बसपा व रालोद कार्यकर्ताओं का भी मिला साथ
मवाना। कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को सपा, बसपा व रालोद के मुखिया के दिशा निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील पर धरना दिया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। पूर्व विधायक प्रभुदयाल की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील में धरना दिया गया। धरने में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर रहे। पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कहा कि आरएसएस का एजेंडा जातिवाद एवं सांप्रदायिकता के कारण समाज को तोड़ने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के शासन में आपातकाल जैसा माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान पर लगातार हमले हो रहे है। गरीब, मजदूर, दलित व पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहे है। पूर्व केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि कांग्रेस व सपा की सरकार में जब डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी होती थी तब भाजपा के कार्यकर्ता सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते थे। यहीं नहीं बुग्गी व साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताते थे। लेकिन आज लगातार बढ़ रहे दामों पर भाजपा के कार्यकर्ता चुप्पी साधे है। बेरोजगारों को नौकरी, छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने, भू-माफियाओं पर नकेल कसने जैसे तमाम वादे आज कागजों में ही सिमट कर रह गए है। लगातार छेड़छाड़ की घटनाओं के कारण बहुत सी लड़कियों ने पढ़ाई छोड़ दी। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद युसूफ कुरैशी ने भी केंद्र व प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इलियास कुरैशी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर सरकार पिछले 52 महीनों में 11 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमा चुकी है। जिला पंचायत सदस्य नवाजिश मंजूर, डब्बू प्रधान, सचिन गुर्जर, कंबर जैदी, कासिम जैदी, सनवर चौहान, अनवार प्रधान, ओमपाल, हेम सिंह, गुड्डू यादव, वसीम, कपिल, बीर सिंह खटीक, अरुण कुमार, अमित पंवार, रईस आजम मलिक, रबनवाज, मोनू पंवार, राजेंद्र, शाहनवाज, अय्यूब कालिया, नवेद, विष्णु, आदिल, इकबाल, शादाब, मुशीर, आरिफ, अमजद, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें