सरधना। आदर्शनगर स्थित श्री चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय मंदिर में पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम परमात्मा की प्रक्षाल हुई। तत्पश्चात रमेशचंद जैन, प्रभा जैन, सचिन जैन, अप्पू जैन, राहुल जैन डाहर वाला परिवार की ओर से अष्टप्रकारी पूजन हुआ। तत्पश्चात प्रभु की आरती मंगल दीपक शांति कलश का लाभ लिया। संघ के संरक्षक सतेंद्र जैन ने आज फल पूजा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रभु को फल अर्पित करने वाला जीवन के अंत समय में प्रभु से यही कामना करता है। हे प्रभु आपकी भक्ति करने का फल मुझे मोक्ष प्राप्ति के रूप में प्राप्त हो। संघ के प्रधान आलोक जैन ने बताया कि परमात्मा श्री चंद्रप्रभु स्वामी जी की आंगी प्रतिदिन पूजा के उपरांत की जा रही है। प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से प्रभु की भक्ति भावना एवं छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। आज के कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन, रमेश चंद जैन, तेजवीर जैन, सलेक चंद जैन, सचिन जैन, लक्ष्य जैन, रोहित जैन व संपूर्ण महिला मंडल, नेमि उदय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।