खरखौदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, नगर महामंत्री हरिओम शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के सिंडीकेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से शाखा प्रबंधकों को अवगत कराया कि बैंकों द्वारा व्यापारियों से रेजगारी जमा नहीं कराई जा रही है। व्यापरियों को मुद्रा ऋण भी नहीं दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य समस्याएं भी उर्ठाईं। जिसमें शाखा प्रबंधक ने व्यापारियों की सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने बताया कि सिंडिकेट बैंक में पिछले छह माह से खाता धारकों को पासबुक नहीं दी जा रही है। इस मौके पर सुनील त्यागी, मुकेश गर्ग, संदीप त्यागी, हर्षित गर्ग, नरेश गर्ग, माया प्रकाश, सुनील बंसल, पुनीत, रवि निमेश, अनिल, सतीश त्यागी, संदीप गर्ग, राजकुमार पंडित सहित कई लोग मौजूद रहे।