नवादा-कालंदी मार्ग निर्माण की मांग
सरधना। कालंदी-नवादा मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों के साथ पीडब्लूडी अधिकारियों से की। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष से यह मार्ग जर्जर हालत में है। और कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण का यहां तक कहना है कि वह लंबे समय से जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग करके थक चुके हैं। शिकायत करने वालों में अनिल कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार, संजीव, विपिन आदि शामिल रहे।