फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेसूपुर मे जलभराव ।

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद्रा। गांव गेसूपुर में बारिश से गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी बनी हुई है। जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली परंतु मुख्य मार्ग समेत कई मोहल्लों में जलभराव होने से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बीते दिन से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। वहीं, बारिश से भलभराव से परेशानी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग को बनवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से लेकर तहसील दिवस पर शिकायत कि गई। इसके बावजूद आज तक यह मार्ग नहीं बनवाया गया। कुछ देर बारिश होने पर मुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाता है। मार्ग से निकलना परेशानी का सबब बन जाता है। जिसको देख दोपहिया वाहन तो बंद हो जाते हैं। वहीं, इस संबंध में ग्राम प्रधान हरिकिशन से बताया कि मार्ग बरसात का मौसम बीतने के बाद बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें