मोदीपुरम। मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव का दौर जारी है। दो दिन पड़ रही उमस से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। कई बार बारिश होने के आसार बने, लेकिन हुई नहीं। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 और न्यूनतम 73 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है।