फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजडम ग्लोबल स्कूल में किया गया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
विजडम ग्लोबल स्कूल में किया गया पौधारोपण
विज्ञापन

मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य एजी वर्गिश ने तुलसी का पौधा लगाते हुए बताया कि यह एक ऐसा पौधा है। जो अपने अनेक चमत्कारिक गुणों के कारण पौधों में विशेष ध्यान रखता है एवं पूजनीय है। उन्होंने कहा कि यह पृथ्वी हमारा संपूर्ण भार वहन करती है। हमारे लिए सभी वस्तुएं उपलब्ध कराती है। इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है और यह सब हम अपने व अपनों की सुरक्षा के लिए करेंगे। सीनियर एकेडमिक कोआर्डिनेटर नितिन सिंह तोमर ने सभी बच्चों को हर एक पौधे के गुणों से अवगत कराया साथ ही साथ यह भी बताया कि यह पौधे हम किस बीमारी में किस प्रकार से उपयोग कर सकते है। स्कूल हेड व्वाय ध्रुव तालियान एवं हेड गर्ल भूमि सिंह ने सभी बच्चों जैसे देवांश, अखिलेश, अन्नया, तनिष्का अनमोल सात्विक आदि ने हार श्रृंगार के पौधे लगाए। कार्यक्रम का प्रबंध हितेष कुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें