फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बारिश तो कभी रहेगें बादल, उमस भी करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। एक सप्ताह पहले हुई अच्छी बारिश के बाद से मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह मौसम गर्म रहा तो दोपहर बाद अचानक आसमान पर काले बादल आ गए। लेकिन बारिश नहीं हुई, हालांकि चार से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि उमस बरकरार रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 और न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूृपी शाही का कहना है कि आने वाले चार- पांच दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें