मेरठ। भावनपुर थाना के अब्दुल्लापुर स्थित खालसा मोहल्ला निवासी सनी पुत्र सतपाल का छिलौरा रोड प्राइमरी पाठशाला के पास रेस्टोरेंट है। सनी ने बताया कि शनिवार को वह अपने छोटे भाई योगेश के साथ रेस्टोरेंट पर बैठा था। इसी बीच कपिल पुत्र लोकेश निवासी छिलौरा, रोहण निवासी रामनगर, अंकित भड़ाना निवासी बडौली, रजनीश निवासी गंगासागर अपने एक दर्जन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ कर दी। साथ ही दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर हवाई फायरिंग की। इस दौरान सामान खरीदने पहुंचा एक बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।