दौराला। सकौती-दशरथपुर स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में शुक्रवार को छोटे बच्चों का फैंसी ड्रेस कम्पटीशन हुआ। इस दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती की। बच्चे अलग-अलग थीम की ड्रेस से सज-धजकर स्कूल पहुंचे। प्रतियोगिता में बच्चों ने फलों, सब्जियों एवं फूलों की थीम पर परिधान पहनकर संबंधित कविताएं सुनाईं। इसके अतिरिक्त बच्चों ने नृत्य भी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस कम्पटीशन के बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने सम्मानित किया।