फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं उमस तो कहीं हुई रिमझिम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सावन में इस बार अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस करण उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं पारा 35 के पार जा रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को शहर से लेकर देहात तक कुछ स्थानों पर कही तेज तो कहीं कम बारिश हुई। जिसके चलते उमस और बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 और न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 2 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक हल्की बारिश के असर बन रहे हैं। इसके बाद फिर से सिस्टम के मजबूत होने से बारिश अच्छी हो सकती है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि सावन के महीने में अभी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। हालांकि 26 को अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें