निबंध में शुभम, प्रमिला ने बाजी मारी
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज के शिक्षा विभाग में सद्भावना दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का शीर्षक विश्व शांति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका रही। प्रतियोगिता में डीएलएड एवं बीएड के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष पारुल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की। कॉलेज की डीन डॉ. रितू केला ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया तथा विश्व शांति जो कि वर्तमान परिदृश्य में बहुत आवश्यक है। उस पर हम सभी को अपने स्तर पर ध्यान देना चाहिए। डायरेक्टर डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि सद्भावना दिवस पर हम सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि हम कभी भी समाज में कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जो कि समाज में विद्वेष फैलाने का कार्य करे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम चौधरी, द्वितीय प्रमिला तथा तृतीय स्थान रितु ढांगी को मिला। निर्णायक मंडल में शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुशील कुमार, यज्ञेशी शर्मा, नीति चौहान, रीना सिंह, सुशील कुमार, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
कैश कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन