फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रधना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में प्रेमी संग रहने की जिद पर अडी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के एक गांव में युवती का अपनी ही रिश्तेदारी के युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवती एक दिन घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसे तलाश किया तो पता चला कि वह रिश्तेदार युवक के पास है। उन्होंने दबाव बनाया तो युवती घर लौट आई। इस मामले में युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की थाने में तहरीर दी। इस मामले में शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें युवती ने साफ कर दिया कि वह युवक के साथ रहेेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। इस बाबत हुई पंचायत में यह निर्णय लिया कि युवक-युवती के पहले से ही संपर्क में हैं। इसलिए दोनों की शादी पक्की कर दी जाए। पंचों ने दोनों को एक साथ रहने की इजाजत दे दी। दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें