मवाना। भाकियू के धरने के बाद दिए आश्वासन को पूरा करके शुक्रवार को चीनी मिल ने किसानों को पांच दिन का बकाया भुगतान कर दिया।
सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि चीनी मिल ने किसानों से किए वादे के अनुसार शुक्रवार को पांच दिन का बकाया भुगतान लगभग 20 करोड़ रुपये संबंधित बैंकों में भेज दिया है। इसे जल्द ही किसानों के खाते में भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक और भुगतान किए जाने की उम्मीद है।