मेरठ। भावनपुर के गांव खौंजापुर निवासी ओमवीर पुत्र मुंगेराम बृहस्पतिवार को खेत पर चारा लेने गया था। घर पर उसकी पत्नी ललिता बच्चों यश व प्रियांशु को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी। इस दौरान अचानक मकान का लिंटर गिर गया। ललिता ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। लिंटर गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। ओमवीर ने बताया कि लिंटर गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है।