फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगिनी एकता क्लब का कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सुमन शर्मा बनीं तीज क्वीन
मोदीपुरम। संगिनी एकता क्लब का तीजोत्सव कार्यक्रम जेएस एकादमी पल्लवपुरम में धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारंभ एकादमी की चेयरपर्सन ज्योत्सना गुर्जर एवं कृष्णा गर्ग, ममता मांगलिक ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। थ्री राउंड पार कर सुमन शर्मा को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में मधु सिंघल, डॉ. रेखा तिवारी, डॉ. अंजना सिंह व अमिता ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया। अरुणा शर्मा, सविता, मीना शर्मा, पूनम ने सावन के लोकगीतों पर नृत्य किया। पारुल गर्ग, रशिम शर्मा, मीनाक्षी, सुमन, ऊमा, रीता, सरला व वीना, कुसुम कौशिक, पूनम गुप्ता, सुषमा शर्मा, पूर्णिमा अग्रवाल, ज्योत्सना गुर्जर, अनिता मित्तल, कृष्णा गर्ग आदि का सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें