फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग्रति विहार कालोनी हुई पाईप लाईन टूटने से जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाग्रति विहार के सेक्टर 6 में वृहस्पतिवार सुबह पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही मंशादेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने जल निगम के खिलाफ हंगामा कर दिया। स्थानीय निवासी गगन, आनंद, योगेश बंसल, दलवीर सिंह, राजीव कुमार आदि ने बताया कि पाइप लाइन फटने की नगरायुक्त से लेकर जल निगम के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया और न समस्या का समाधान हुआ। वहीं बाद में जेई पंकज कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। जेई पंकज कुमार ने बताया कि पाइप लाइन का करीब दस इंच का टुकड़ा फटा हुआ मिला। इस पर पूरा पाइप ही नया डलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें