फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नगर आयुक्त और भाजपा नेता ने चलाई झाडू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला के कांवड़ सेवा शिविर में मंगलवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान पहुंचे। वहां पर सुनील भराला, मनोज चौहान ने हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके बाद भाजपा नेता और नगर आयुक्त ने हाईवे पर झाड़ू लगाकर गंदगी को साफ किया। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई के लिए सबको एकजुट होना होगा। इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी कांवड़ियों को सम्मानित किया। भाजपा नेता अजय भराला, पार्षद विक्रांत ढाका, संजय गुप्ता, राजीव भारद्वाज, प्रदीप ढढरा, विजय शर्मा ठेकेदार, डीडी शर्मा, मनीता भारद्वाज, वर्षा भारद्वाज, रजत भारद्वाज, शुभम भारद्वाज, रितिका भारद्वाज, दिवस भारद्वाज, अंकुर मुखिया, संजय शर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें