सरधना। तहसील मुख्यालय के सभागार में सोमवार को तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शहरों की तर्ज पर अब देहात क्षेत्र में भी राशन डीलरों को उन ही राशन कार्ड धारकों को राशन देना होगा जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज होगा। मशीन राशन कार्ड धारक के अंगूठे को पकड़ लेगी। यदि किसी का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं है। मशीन भी अंगूठा नहीं पकड़ रही तो उसे राशन नहीं मिलेगा। सोमवार को एसडीएम अमित कुमार एवं तहसीलदार अश्वनी कुमार भी प्रशिक्षण के दौरान तहसील सभागार में मौजूद रहे।