खिलाई से कांवड़ लाने को जत्था रवाना
सरूरपुर। खिवाई कस्बा निवासी जिला पंचायत सदस्य पति व मोदी विचार मंच मेरठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर मनोज चौहान रविवार को दर्जन भर लोगों के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर विशेष पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं का जत्था नगर के विभिन्न मंदिरों से होकर हरिद्वार को रवाना हुआ। कांवड़ियों में शामिल शिवभक्तों ने बताया कि गंगा के पवित्र अभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी आराधना करते हुए हर वर्ष लाखों शिवभक्त कांवड़ लाते हैं। वहीं, इस बार जत्थे का नेतृत्व कर रहे मनोज चौहान अपने साथियों के साथ हरिद्वार से जल उठाने के लिए रवाना हुए। जत्थे में राकेश कुमार, हरिओम चौहान, कुलदीप, प्रमोद, अमित, नीरज, नीटू, गजेंद्र शामिल रहे।