एसडीएम ने छापेमारी कर 12 क्विंटल पॉलिथीन की जब्त
सरधना। नगर में हाल ही में पालिका ने पॉलिथीन बंद कराने के लिए अभियान चलाया था। इस अभियान का व्यापारियों ने विरोध किया और टीम का घेराव कर दौड़ा दिया। टीम अभियान को बीच में ही छोड़कर बैरंग लौट गई थी। शनिवार को एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सूचना मिली की एक व्यापारी जो कि बिनौली बस स्टैंड़ के निकट दुकान करता है, पॉलिथीन का थौक व्यापारी हैं। उसके यहां भारी मात्रा में पॉलिथीन रखी हुई है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने पालिका के सफाई परिवेक्षक अशोक कुमार, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, तहसीलदार अश्वनी कुमार को साथ लेकर छापेमार कार्रवाई की तो टीम ने गोदाम से करीब एक लाख रुपये की अधिक कीमत की 12 क्विंटल से अधिक की पॉलिथीन जब्त की। जैसे ही व्यापारियों को इसकी भनक लगी तो उससे पूर्व ही टीम अपना काम कर वहां से लौट गई। इस मामले में विरेंद्र चौधरी, पंकज जैन, ललित गुप्ता आदि व्यापारी पालिका पहुंचे और पॉलिथीन मानक के अनुसार नहीं पकड़ी जाने की बात कही और पकड़ी गई पॉलिथीन को वापस देने की मांग की। जिस पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने साफ इंकार कर दिया। इस मामले में संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि इस मामले में रविवार को व्यापारियों की मीटिंग बुलाई है और एसडीएम अमित कुमार भारतीय को भी मीटिंग में बुलाया है जिससे अभियान के दौरान कोई गलत फहमी पैदा न हो।