फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागंतुक छात्राओं के व्यक्तित्व हेतू अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में नवांगतुक छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा रानी तिवारी ने संचालित विभिन्न कार्यक्रम तथा रेंजर्स कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना में बीए, बीएसी व बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं से पंजीकरण कराने की सलाह दी। छात्राओं को महाविद्यालय में निर्धारित गणवेश में तथा पहचान समेत आने के निर्देश दिये। विभिन्न विभाग के प्राध्यापकों ने छात्राओं को अनुशासन, शिक्षण एवं अध्ययन से संबधित मार्गदर्शन किया। छात्रवृत्ति संयोजिका डॉ. नीलम सिंह ने छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फार्म के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राधेश्याम सिंह ने छात्राओं को खेलों के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एमसी शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. गीता गुप्ता, संजीव कुमार, डॉ. शैलजा ने भी छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुमन, डॉ. रचना समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें