मवाना। नगर में सालों से बांग्लादेशी परिवार पर खुफिया विभाग नजर बनाए हुए है। जल्द ही नगर में आकर इन परिवारों की जांच की जाएगी।
बताते चलें कि नगर में पिछले कई वर्षों से बांग्लादेशी परिवार रह रहे हैं। इन परिवारों पर प्रशासन की नजर नहीं है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आदेश के बाद बांग्लादेशी परिवारों पर खुफिया विभाग ने नजरें गड़ानी शुरू कर दी हैं। इन परिवारों का डाटा इकट्ठा करने में फिलहाल खुफिया विभाग लगा हुआ है। इसके जितेंद्र ने बताया कि आदेश के बाद सभी बांग्लादेशी परिवार, कचरा बीनने वालों पर नजर रखी जा रही है। सभी की सूची बनाकर शासन को भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही खुफिया विभाग मवाना में आकर बांग्लादेशी परिवारों के बारे में जांच पड़ताल करेगा। वहीं, सूत्रों की माने तो इन परिवारों ने राशन कार्ड, आधार कार्ड तक बनवा लिए हैं। जिस कारण प्रशासन को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।