फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्जू गांव में मकान की छत गिरने से दंपति सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। धंजू निवासी ब्रजमोहन पुत्र चतरू खेती करता है। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान रात करीब 11 बजे मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में दंपति और उनके तीन बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किसी तरह सभी को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ब्रजमोहन के सिर, कमर और हाथ में गंभीर चोट लगीं। वहीं उसकी 12 वर्षिय पुत्री पारुल के हाथ और पैर में फ्रेक्चर हो गया। आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक के पेट में गंभीर चोट लगीं। इसके अलावा तीन वर्षीय अवनी के हाथ और पत्नी विमलेश को मामूली चोट आईं है। घटना के बाद पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें