फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडिये है नहीं, रुड़की रोड कर दी वनवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। अभी हाईवे पर कांवडियों का आवागमन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पल्लवपुरम पुलिस ने रुड़की रोड़ को वनवे कर दिया है। इससे कॉलोनीवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने यहां तक निर्देश दिए है कि अगर बल्लियों को तोड़ा गया तो कार्रवाई होगी। शिवरात्रि 9 अगस्त को है। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों का रैला अभी शुरू नहीं हुआ है। लेकिन पल्लवपुरम पुलिस ने रुड़की रोड को वनवे कर दिया है। मोदीपुरम चेक पोस्ट से लेकर लेखनगर गांधी बाग तक सभी कटों पर बंद कर दिया गया है। सोफीपुर, डौरली, कोणार्क कालोनी, गोल्डन एवेन्यू कालोनी, सनसिटी कालोनी के सामने कट बंद कर दिए गए हैं। छठी वाहिनी पीएसी के सामने एक कट खोला गया है, जबकि सोफीपुर के सामने सिर्फ बाइक के लिए कट खुला है। कोणार्क कालोनी निवासी अतुल जैन का कहना है कि अभी कांवड़ आने में समय है। हर बार लोकल कांवड़ शुरु होने पर मार्ग को वनवे किया जाता है। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि कांवड़ियों को देखते हुए बेरिकेटिंग का काम किया जा रहा है। जहां जरूरत है, वहां पर कट खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें