फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्ररी पर नहीं, दौराला में होगा रालोद का पोल खोल हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ/मोदीपुरम। हाईवे स्थित सुपरटेक कॉलोनी में बुधवार सुबह रालोद की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष राहुल देव और प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत सभाएं की जा रही हैं। मेरठ में प्रस्तावित यह सभा चौधरी चरण सिंह पार्क के स्थान पर अब दौराला में भोपाल सिंह मार्केट लावड़ रोड पर होगी। इसमें जयंत चौधरी किसानों को संबोधित करेंगे और सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारी गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि यह स्थान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की आपत्ति पर बदला गया है। बैठक में अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राममेहर गुर्जर, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, राजेंद्र चिकारा, मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, कमलजीत गुर्जर, पप्पू प्रमुख, विकास सिंह, रतन सिंह, राजकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें