सुरक्षा अधिकारी ने लौटाया बैंक मैनेजर का पर्स
मोदीपुरम। एनएच-58 हाईवे पर स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर एक प्राइवेट कंपनी के ब्रांच मैनेजर का पर्स गिर गया। टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए पर्स में उनके एटीएम पर लिखे नंबर पर फोन करके मैनेजर को इसकी सूचना दी और अगले दिन मैनेजर को उनका पर्स लौटाया। पर्स में एटीएम और 18 लाख रुपये की कीमत का चैक था। मैनेजर ने सुरक्षा अधिकारी को धन्यवाद किया। ब्रांच मैनेजर अवनीश गुप्ता आईसीआईसी बैंक में कार्यरत है। बताया गया कि वह अपने चार दोस्तों के साथ 21 जुलाई की रात्रि गुरुग्राम से कोटद्वार घूमने के लिए जा रहा था। इसी बीच टोल प्लाजा से गुजरते ही मैनेजर का पर्स गिर गया। पर्स में एटीएम, चेक और अन्य जरूरी कागजात थे। सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान को वह पर्स मिल गया। मनिंदर विहान ने फोन करके मैनेजर को इसकी सूचना दी और सोमवार को पर्स लौटाया। मैनेजर ने सुरक्षा अधिकारी का शुक्रिया अदा किया और उन्हे ईमानदारी का परिचय देने पर सम्मानित भी किया।