फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमए प्रथम में अनुशासन समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमए प्रथम में अनुशासन समिति का गठन
विज्ञापन

मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी में छात्र अनुशासन समिति का गठन किया गया। विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान, मुख्य अतिथि एएसपी सतपाल अंतिल, एडवोकेट अजय कुमार मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, अमिता त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। एएसपी सतपाल अंतिल ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज लगाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रत्येक विद्यार्थी अपने आप में अनूठा है, अद्वितीय है, प्रत्येक बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में अग्रणी होता है, जरूरी नहीं कि प्रत्येक बच्चा शैक्षिक क्षेत्र में उत्तम परिणाम लाए। विद्यालय के पूर्व हैड ब्वॉय तनिष अरोड़ा ने आशा व विश्वास के साथ नवीन अनुशासन समिति हैड ब्वाय अबुजर अली को विद्यालय का ध्वज सौंपा। प्रधानाचार्य ऋतु दीवान ने कहा कि विद्यालय का हर बच्चा स्वयं में विशेष है। प्रत्येक बच्चा अपनी रुचि के अनुसार अपने क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें