जल बचाना है जरूरी
फोटो...
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में जल है तो कल है, जल है तो हम है पर विचार किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य ऋतु दीवान ने किया। छात्रा अंजली ने कहा कि भूगर्भ जल संरक्षण बहुत जरूरी है, यह मानव के जीवन का मूल आधार है। छात्रा इशिका ने कहा कि जल है तो कल है, जल है तो हम है के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि राजीव यादव वरिष्ठ जल विज्ञान ने कहा कि यदि हमने जल को लेकर अपना उत्तरदायित्व नहीं समझा तो आने वाले समय में स्थिति और खराब हो जाएगी। प्रधानाचार्य ऋतु दीवान ने कहा कि विद्यालय में हरियाली का अधिक ध्यान रखा गया है। भूगर्भ को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। मधु वत्स, दीपक शर्मा अनीता डोगरा, अमिता त्यागी, लतिका मेहता आदि मौजूद रहे।