खरखौदा। कांशीराम कालोनी निवासी दिव्यांग संजीव कुमार ने बताया कि चार जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान बंद मकान में चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को बताकर तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुविधा शुल्क लेकर हिरासत में लिए लोगों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। एसएसपी ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद सोमवार रात पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।