फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला नगर पंचायत ने निकाली पोलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को दौराला बाजार में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ रैली निकाली गई। इस दौरान व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। इसके पूर्व रैली का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने किया। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए दौराला मिल बाजार, सरधना रोड़, लावड़ रोड़ तक गई। इस दौरान व्यापारियों को संदेश दिया कि पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक है। 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन तक की पॉलिथीन प्रतिबंधित है। 15 अगस्त से प्लास्टिक व थर्माकोल से बने कप, प्लेट, गिलास आदि भी प्रतिबंधित किए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत चेयरपर्सन के पति नवीन शर्मा, सूरज चौधरी, सभासद राकेश कुमार, सभासद मनोज चोटी, मनिन्दर भराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें