फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाउडस्पीकर से दी गई पॉलिथीन प्रतिबंध की जानकारी
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा व खिवाई के कर्मचारियों द्वारा नगर में लाउडस्पीकर पर पॉलिथीन प्रतिबंध की जानकारी दी गई। बताया गया कि पॉलिथीन बैग के उत्पादन, बिक्री व उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस बारे में अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। वहीं अब 15 जुलाई के बाद यदि कोई भी व्यक्ति शासन के आदेश का उल्लघंन करते पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों नगर पंचायत कर्मचारियों ने जहां नगर में रैली निकाल कर लोगों व व्यापारियों को जागरूक किया वहीं, नगर के छोटे-बडे दुकानदारों को पॉलिथीन उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मोमीन अली, कासिम, महराज, तालिब, अर्जुन, अबरार, शौकीन, जसवीर, राजेश, सोनू, बालेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें