मोदीपुरम (मेरठ)। हरियाणा के रोहतक निवासी सुनील अनेजा अपनी पत्नी संतोष अनेजा और दो बच्चों के साथ शनिवार दोपहर देहरादून जा रहे थे। पल्लवपुरम फेज वन के पास एक स्विफ्ट कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे दंपति घायल हो गए। स्विफ्ट कार चालक रुड़की रोड कोर्णाक कॉलोनी निवासी आर्यमन ने खुद को नेवी में लेफ्टीनेंट बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह रौब गालिब करने लगा। वह शराब के नशे में था। पुलिस ने उससे आईकार्ड मांगा, तो उसने इंकार कर दिया। बाद में पुलिस सभी को मोदीपुरम चौकी ले गई। चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी सार्थक की थी, जो गाड़ी में ही बैठा था। सार्थक और दंपति में समझौता हो गया। जबकि शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में आर्यमन का चालान कर दिया।