विजडम ग्लोबल स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में आपदा प्रबंध प्रशिक्षण देने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस ड्रिल में सभी छात्र-छात्राओं को आपदा के समय स्वयं का एवं अन्य लोगों का बचाव करने के विषय में बताया गया। समय पड़ने पर वो भली प्रकार से कार्य कर सके और अपने साथ-साथ अन्य लोगों की भी सहायता कर सके। इसमें बच्चों को भूकंप के समय एवं भूकंप के बाद के लिए उपयोगी जानकारी दी गई। एक दिवसीय आपदा राहत प्रशिक्षण में आपदा के दौरान आपदा रहित टीम के पहुंचने तक उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बचाव कार्य शुरू करना सिखाया गया। प्रोजेक्टर, फोटोग्राफी, स्टेचर आदि उपकरणों की सहायता से टेक्निकल प्रशिक्षण देकर घायलों को रेस्क्यू करने के गुर सिखाए गए। संस्था के प्रधानाचार्य एजी वरगिस ने प्रबंधक बल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सीनियर एकेडमिक कोआर्डिनेटर नितिन तोमर, हितेश कुमार, शिप्रा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।