फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन विद्यापीठ में चिकित्सा शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विजन विद्यापीठ में चिकित्सा शिविर का आयोजन
मोदीपुरम। सिवाया स्थित विजन विद्यापीठ में बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सुभारती डेंटल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा आयोजन कराया गया। कैंप का संचालन डॉ. संचित प्रधान के नेतृत्व में किया गया। कैंप में डॉ. अनुकृति डीमरी, डॉ. हिमांशी शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. रामिश अहमद ने लगभग 600 बच्चों के दांतों का चेकअप किया। डॉ. संचित ने बच्चों के दांतों की सफाई के लिए जागरुक किया और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का आह्वान किया। चेयरमैन रविंद्र विहान एवं निर्देशिका पूजा विहान ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। चिकित्सकों द्वारा बच्चों को कोलगेट टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर, सुदर्शन कौशिक, कविता गुप्ता, विकास सूदन, सीमा, प्रिया, चेतना, दिव्या, आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
- कैंप में 600 बच्चों के दांतों का चेकअप किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें