फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका बचाव पर विधिक साक्षरता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बालिका बचाव विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय महिला इंटर कॉलेज माधवपुरम में यह शिविर लगाया गया। जिसमें मध्यस्थता केंद्र पैनल अधिवक्ता सुभाष दत्त शर्मा ने बालिका बचाव विषय पर कहा कि बालिकाएं हमारे देश का भविष्य हैं, इनको बचाना हमारा दायित्व है। सुभारती लॉ कॉलेज की प्रो. छवि चौधरी, महिमा गर्ग आदि ने विचार रखे। शिविर की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश चंद्रा ने कहा कि हमें हमेशा नारी का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि समाज की उत्पत्ति में नारी का विशेष योगदान है। कॉलेज की प्रधानाचार्य, अंजू सिंह, संगीता रानी और स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें