फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईमरी पाठशाला हसनपुर कलां में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापिका ने छात्र छात्राओ का ड्रेस वितरित की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूली बच्चों की ड्रैस वितरित की
माछरा। प्राइमरी पाठशाला हसनपुर कलां में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुुर कलां अमरपुर मार्ग पर स्थित प्राइमरी पाठशाला में ग्राम प्रधान हसनपुर कलां मुकेश प्रधान तथा पाठशाला की प्रधानाध्यापिका निशा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्कूल खुलने पर ड्रेस वितरित की जिससे छात्र-छात्राएं उक्त ड्रेस को पहनकर स्कूल में आकर शिक्षा ग्रहण करें। ग्राम प्रधान मुकेश प्रधान ने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वह बिना भेदभाव के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करें क्योंकि आज के बच्चे ही कल भारत का भविष्य बनेंगे। यह शिक्षित होंगे तो गांव समाज भी शिक्षित होगा और देश व प्रदेश भी शिक्षित होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान मुकेश प्रधान, प्रधानाध्यापिका निशा शर्मा, आदेश, आलम, जहांगीर, आदि शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें