केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
खरखौदा। किठौर विधायक सत्यबीर त्यागी नेे गांव कबट्टा में करीब पांच लाख रुपये की कीमत से बनाए गए इंटरलॉकिंग रास्ते का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। गांव कबट्टा में विधायक निधि से गांव से श्मशानघाट तक करीब 100 मीटर का पांच लाख रुपये की कीमत के रास्ते का निर्माण किया गया है। बृहस्पतिवार को किठौर विधायक सत्यबीर त्यागी ने रास्ते का लोकार्पण किया। इस दौरान गांव में ही दुष्यंत चौधरी के मकान पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें विधायक ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 2019 में आने वाले लोक सभा चुनाव के बारे में बोलते हुए विधायक ने बताया कि यदि देश में भाजपा की सरकार आती है तो ही देश का विकास हो सकता है नहीं तो और अन्य सरकारों ने तो देश को बेचने का काम किया है। टिकेंद्र चौधरी, अमित त्यागी, प्रवीण कोचर, जितेंद्र त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।