पनवाड़ी में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
दौराला। पनवाड़ी गांव में बुधवार दोपहर एक महिला की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दौराला क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय शिमला बुधवार को अपने घर से बाहर जा रही थी। बताया गया है कि इसी दौरान रास्ते में कोई तार टूटा पड़ा था, जिसकी चपेट में आने से शिमला घायल हो गई। ग्रामीणों व परिजनों ने आनन-फानन में उसे मोदीपुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिमला की मौत के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है।