फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइको की भिडंत में वृद्ध गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला-सरधना रोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मोदीपुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ मेडिकल निवासी बसन्ता की रिश्तेदारी दौराला स्थित चिरौड़ी गांव में है। मंगलवार दोपहर बसंता बाइक से चिरौड़ी जा रहा था। दौराला-सरधना रोड़ पर फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बसंता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के परिजनों ने दौराला थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें