फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकरोबान में रसोई में खाना पकाते समय तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर-महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाते समय फटा गैस सिलिंडर
विज्ञापन

आग से मकान की दीवार में आई दरारें
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मोहल्ला खाकरोबान निवासी केलावती पत्नी स्वर्गीय फकीर चंद पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती हैं। सोमवार दोपहर के समय वह घर पर रसोई में गैस चूल्हे पर खाना तैयार कर रही थी। अचानक गैस सिलिंडर लीकेज हुआ और तेज धमाके के साथ फट गया। जिस समय गैस लीक हुई तो आग लगी तोकेलावती ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिसमें उसके हाथ जल गये। आग की लपटे उठती देख मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग जब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। लोगों ने सूचना फायर बिग्रेड को दी तो फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस मामले में केलावती और मोहल्ले के लोगों ने थाने पर हादसे की सूचना देने के साथ ही गैस एजेंसी संचालक से भी इस मामले की शिकायत की। इस दौरान मोहनवीर सिंह और विक्की पार्चा ने भी पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई के लिये मुआवजा दिलाने की मांग की हैं। इस बीच मकान में रखा करीब पचास हजार रुपये से अधिक का सामान जल गया। और गैस सिलेंडर के फटने के कारण दरारें पड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें