मेरठ। साकेत निवासी गौरव अग्रवाल की भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान के पास फैक्ट्री है, जहां हैंडीक्राफ्ट मैटेरियल तैयार कर एक्सपोर्ट किए जाते हैं। रविवार दोपहर फैक्ट्री में आग लग गई। मजदूरों व कर्मचारियों ने अग्निशमक यंत्र की सहायता से आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। कुछ ही पलों में आग काफी ज्यादा फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक स्टॉक यूनिट के अंदर फॉम व लैदर में आग लगी थी। इसके पीछे शार्ट सर्किट को कारण बताया। लाखों का नुकसान हुआ है। एफएसओ संजीव कुमार सिंह व एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने फैक्ट्री मैनेजर से नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है।